युगान्तर

वो सुबह कभी तो आयेगी..............

ये कैसी पत्रकारिता..



"टाइम्स ऑफ इंडिया" के दिल्ली टाइम्स में मुख्य पृष्ठ पर बलात्कार के आरोपी अभिनेता "शाइनी आहुजा" कि तस्वीरों के साथ उनकी पत्नी का इंटरव्यु छपा है.. शाइनी तीन महिने हवालात में रह कर अब जमानत पर बाहर आयेगा.. बहुत महान काम के लिये वो जेल में गये थे.. एक आरोपी को महिमा मंडित कर समाज को क्या संदेश देना चाहते हैं.. गलत कारणों से सुर्खिया बटोरने वाले इन तथाकथित पेज तीन के लोगों के अपराध को इस तरह से पेश करना जैसे कुछ नहीं हुआ हो? क्या ये पीडितों के घाव पर नमक छिड़कने जैसा नहीं है...

जो सवाल "ToI" ने शाइनी कि पत्नी से पुछे अगर वो ही सवाल उस पीडिता से पुछे जाते तो क्या जबाब मिलता? पढिये पीडि़ता का काल्पनिक इंटरव्यु-

दो जुते लगाऊगीं...


सवाल - क्या आपको अनुमान था कि "शाइनी" को जमानत मिल जायेगी?
जबाब - हमको तो कानून पर भरोसा था, लग रहा था कि अब वो जेल में सारी उम्र चक्की पिसेगा, पर अब क्या बताऐं.. बडे़ लोग है.. तिक्कडम लगा कर बाहर आ ही गया...


सवाल - गुरुवार को क्या खास था, जिससे उसे जमानत मिल गई?
जबाब -  हम क्या बताऐं, लगता है हमारा केस लड़ने वाले थक गये और उसे बाहर निकाल दिया...


सवाल - आपने कैसी प्रतिक्रिया दी जब आपने सुना कि "शाइनी" को जमानत मिल गई?
जबाब -  मैं तो चक्कर खाकर गिर गई.. हमने सोचा था कि सारी उम्र जेल में रहेगा, पर बड़े लोग बड़ी बातें..


सवाल - आप "शाईनी" से मिलने कि क्या योजना बना रहे हैं... - चूम कर या गले लगा कर..
जबाब - (रोते हुऐ) दो जुते लगाउंगी... पूरे परिवार को लेकर पहूचुगी.. मौका मिला तो खुब धुनाई करुंगी..


सवाल - क्या इससे आप "शाइनी" के और करीब आई..
जबाब -  करीब? अरे वो तो हमारी नजरों से गिर गया... 


सवाल - क्या आप वापस गाँव जाने कि योजना बना रहे हैं?
जबाब -  ना जी, जब तक इस केस का फैसला नहीं जाता और दोषियों को सजा नहीं मिलती हम कहीं नहीं जायेगें..


सवाल - क्या आपके उसकी आजादी की दुआ कि थी?
जबाब -  आजादी की दुआ? हम तो हर मंगल सिद्धीविनायक मंदिर में उसे सजा दिलाने की कामना करती थी.. पर भगवान भी हम गरीबों कि कहां सुनता है.. 


सवाल - "शाइनी’ कि तबियत अब कैसी है?
जबाब -  अरे जब ईमान (moral)  ही गिर गया उसकी तबियत का क्या.. 


सवाल - क्या आपको बुरा लगा कि "शाइनी" को मुंबई में रहने से मना कर दिया..
जबाब -  अरे वो तो धरती पर हि रहने लायक नहीं है.. उसे मुंबई तो क्या कहीं नहीं रहने देना चाहिये.. पर जब वो बाहर आ ही गया तो क्या फर्क पड़ता है कि वो कहां रहे.. बडे़ लोग है..


सवाल - क्या "शाइनी" फिल्मोम में आयेगा?
जबाब -  पब्लिक जुते मारेगी आयेगा तो... कौन अपने पैसे बर्बाद करेगा एसे लोगों कि फिल्म देख कर..




******
आदि कि खबर यहां पर

हमारी तो शक्ल पर लिखा है कि हम शरिफ़ है..

त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट से -

कन्याकुमारी जिले से वापसी (दिल्ली) की यात्रा थकाने वाली होती है.. कन्याकुमारी के जिला मुख्यालय नागरकोविल से त्रिवेंद्रम और त्रिवेंद्रम से दिल्ली..

प्राथमिकता रहती है कि त्रिवेंद्रम से सुबह कि फ्लाईट से दिल्ली आ जाये.. त्रिवेंद्रम से IC कि फ्लाइट ’नल आर आर’ मतलब IC 466.. (इतनी मलयाली तो समझ आ गई) सुबह ६.१५ पर चलती है.. तो सुबह ५.१५ पर एयपोर्ट के दरवाजे पर दस्तक दे दाली.. और कुछ ही सेकण्डस में हमारी सारी थकान दूर हो गई..

मुख्य दरवाजे पर सुरक्षा कर्मी को टिकट थमाया.. उसने देखा (टिकट का जो हिस्सा उसके सामने था उसमें ज्यादा से ज्यादा ये ही पढ़ सकता था).. कि किस तारिख और समय कि फ्लाईट है.. किसका टिकट है.. शायद उसे मतलब नहीं... और मैं इंतजार कर रहा था कि अब वो मुझसे परिचय पत्र मागेंगा, एक हाथ जेब की और जाने वाला था कि मेरी खुशी का ठिकाना न रहा.. उसने इशारा किया "रहने दो"... मजा आ गया सुबह सुबह प्रमाण पत्र मिल गया कि मै शरिफ़ हूँ.. और ये मेरी शक्ल पर लिखा है..और क्या चाहिये..

मजे कि बात ये कि बोर्डिंग कार्ड जारी करने वाले महाशय ने भी मेरा परिचय पत्र नहीं मांगा... तो आप निश्चिंत रहिये.. हमारी सुरक्षा कुशल हाथों में है.. या कम से कम मैं तो शरिफ़ हूँ..:)

सकुशल पहुचे तो दिल्ली जाकर आपकी प्रतिक्रिया देखेगें..

====================================
यहां देखे आदि आज क्या नई शरारत कर रहा है...

हमारी मेट्रो और तुम्हारी स्काई ट्रेन..

पिछले दिनों बैंकाक गया तो स्काई ट्रेन की सवारी की.. स्काई ट्रेन बोले तो वहाँ की मेट्रो.. पेश है स्काई ट्रेन और दिल्ली मेट्रो की तुलना..


  • साफ सफाई के मामले में दोनों टक्कर की है.. प्लेटफार्म चकाचक.. ट्रेन चकाचक.. पर पटरी पर आते हमारी मेट्रो थोड़ी पिछ़ड जाती है.. वहाँ पटरी साफ दिखती है.. पर हमारी मेट्रो पर कुछ कुछ रंगीन निशान दिखाई देने लगे है.. पान और गुटके की पीक के  
  • हमारी मेट्रो में चार डिब्बे है (अभी तक) और स्काई ट्रेन में दो/तीन.. मतलब हमारी मेट्रो में ज्यादा लोग सफर करते हैं.. डिब्बो में सीटों को देखे तो हमारे यहाँ सीटों की बनावट इस तरह से है कि आठ की जगह मैं नौ तो आराम बैठ सकते है पर स्काई ट्रेन में सीटें इस तरह से है कि एडजस्ट नहीं कर सकते.. एक पर एक ही.. 
  • हमारी मेट्रो में जिसको जो सीट मिले बैठ जाते है..  और एक बार बैठने पर हम किसी को सीट नही देते. चाहे महिलाये बुजुर्ग खडे़ हो.. पर स्काई ट्रेन में सीटों पर ज्यादातर महिलायें बुजुर्ग बैठे मिलते है.. हाँ कुछ सीटें बोद्ध भिक्षुओं के लिये आरक्षित भी है.. 
  • स्काई ट्रेन बैंकाक के एक छोटे हिस्से को ही कवर करती है.. अतः आप बहुत सिमित जगह ही यात्रा कर सकतें है... जबकी मेट्रो दिल्ली का एक बड़ा हिस्सा कवर करती है और विस्तार भी हो रहा है..
  • मेट्रो परियोजना एकिकृत है.. मतलब अण्डर ग्राऊडं और एलिवेटेड एक ही योजना का हिस्सा है... आप एक ट्रेन से एक टिकट से दोनों हिस्सों में सवारी कर सकतें है.. जबकि बैकाक में स्काई ट्रेन और अंडर ग्राउडं ट्रेन (MRTA) दो अलग योजनाऐं है.. इंटरचेंज स्टेशन पर आपको एक प्लेटफार्म से बाहर आकर दुसरे प्लेटफार्म में जाना पड़ता है.. लेकिन (शायद) एक टिकट से काम चल जाता है . (मैने MRTA में सफर नहीं किया, इस बार जाऊगां तो ट्राई करुंगा).. 
  • टिकट मेट्रों में काफी लोग टिकट खिड़की से टिकट लेते है.. सिस्टम मेन्युल है.. BRT स्टेशन पर टिकट वेंडिंग मशीन लगी है.. सिक्के आपको काउंटर पर मिल जाते है और टिकट खुद लेना होता है.. जो एक विजिटिंग कार्ड जैसा होता है प्लास्टिक का.. मेट्रो में टिकट सिक्के जैसा होता है..
  • स्काई ट्रेन बाहार से विज्ञापन से पुती नजर आती है.. अंदर भी काफी विज्ञापन है पर मेट्रो साफ सुथरी है..
  • स्काई ट्रेन के कोच में सुचना के लिये डिस्प्ले स्क्रिन है... जिस पर विज्ञापन और सुचना आती रह्ती है..मेट्रो में सुचना के लिये एनलॉग बोर्ड है..
  • मेट्रो के भीड़ भरे स्टेशन पर बहुत सुरक्षा इंतजाम होते है.. बल्कि पेसेंजर को चढ़ाने उतारने के लिये मार्शल भी तैनात रहते है.. स्काई ट्रेन के प्लेटफार्म पर एक्का दुक्का सुरक्षा कर्मी होते है.. और सारे लोग आत्म अनुसाशित हो कर चढ़ते उतरते है
  • मेट्रो के स्टेशन शहर कि मुख्य इमारतों से नहीं जुड़ते.. आपको मेट्रो स्टेशन से बाहर आकर सडक क्रास कर या पैदल चल अन्य जगह जाना होता है.. स्काई ट्रेन के स्टेशन प्रमुख इमारतों जैसे मॉल, होटल से सीधे जुड़े है.. प्लेटफार्म से बाहर आकर विशेष कॉरिडोर से आप सीधे पहुँच जाते है.. सड़क के ट्रेफिक की आपको चिन्ता करने कि जरुरत नहीं.. और तो और ट्रेन की पटरी के समानान्तर फ्लोर पर (सड़क के उपर दो लाइन है.. पहले पर फुट पाथ और दुसरे पर ट्रेक) पैदल यात्री आराम से चल अपनी मंजिल पर पहुँच जाते है.. 
  • टिकट दर - ये सबसे महत्तवपुर्ण है.. आपको सफर के लिये कितने पैसे खर्च करने होते है..स्काई ट्रेन पर मिनिमन टिकट है १५ बाहत का (लगभग २२ रुपये) जबकि मेट्रो ६ रुपये.. स्काई ट्रेन में ६ किमी जाने के लिये मैने खर्च किये लगभग ३० रुपये.. जबकी मेट्रो में १५ रुपये देकर रोज ३० किमी सफर करता हूँ.. 
    कौन कहाँ पर ये निर्णय आपका..
    ----------------
    वैसे आदि अगर ये बतायेगा तो मेट्रो को तेत्रो कहेगा आप समझ लेना..

    Photo courtesy
    http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/4/47/Bangkok_Skytrain_interior.JPG
    www.panoramio.com/photos/original/5021064.jpg
    http://cache.virtualtourist.com/236571-BTS_Skytrain-Bangkok.jpg
    http://www.readbangkokpost.com/images/skytrain10.jpg
    http://www.funonthenet.in/articles/new-delhi-pictures.html
    http://www.urbanrail.net/as/delh/delhi.htm
    http://risingcitizen.blogspot.com/2009/02/photo-gallery-of-delhi-metro-and-metro.html

    आखिर क्या दिक्कत है वाड़ा के नियमों से..

    भारतीय क्रिकेटरों से वाड़ा के अनुबंध पर दस्खत करने से इंकार कर दिया...  सुना है उनकों एक क्लॉज से दिक्कत है.. और वो ये कि हर खिलाड़ी को अपने हर दिन का हिसाब देना होगा.. अब जब दुनिया के बड़े से बड़े खिलाडियों को इससे दिक्कत नहीं तो भला धोनी, युवी को क्या आपत्ती है..  वैसे तो मुझे भी कोई दिक्कत नहीं लगती पर जरा गौर से सोचने पर दो कारण नजर आते है..
    १. अगर हर दिन का हिसाब लिखा जाने लगा तो सबको पता चल जायेगा कि हमारे क्रिकेटर कितने दिन प्रेक्टिस करते है और कितने दिन विज्ञापनों कि शुटिंग और किस किस कम्पनी के लिये.. ये तो लफ़डा हो जायेगा.. बिना पैसा लिये ’सच का सामना’ हो जायेगा.. सारी पोल पट्टी खुल जायेगी.. और अपने पेट पर खुद क्यों लात मारे.. जाओ नहीं देगें ’वाडा’ को हिसाब..

    २. दूसरा कारण ये कि सुना है क्रिकेटरों की कई ’गर्ल फ्रेंड’ होती है.. कभी ये डिस्कों में पाये जाते है और कभी कहीं और.. और अगर ये सब बता दिया तो .. भारतीय मिडिया को नहीं जानते.. कर डालेगें स्टिंग ऑपरेशन.. और सारा खेल खत्म.. और इससे जुड़ता एक और मामला है.. सोचो किसी की एक से ज्यादा गर्ल फ्रेंड हो तो.. सारा हिसाब आऊट.. न बाबा न.. इतना रिस्क नहीं लेने का... से नो टु ’वाडा़’

    प्ले सेफ...

    =================================
    वैसे इससे आदि को कोई फर्क नहीं पड़ता  वो मस्त है अपनी प्रेक्टिस में.. देखिये..

    सुखद पल

    आदि के बारे में आदि के ब्लोग पर तो बहुत कुछ है.. पर आज सोचा क्यों न इस ब्लोग पर भी आदि के बारे में कुछ लिखुँ..  आज आदि तो बहुत याद कर रहा हूँ..

    मेरी इच्छा होती कि कभी आदि आये और मेरे सीने पर सो जाये पर वो ये मौका कभी नहीं देता था.. अपने हाल में मस्त.. आजाद रहना उसे ज्यादा पंसद है शायद.. पर एक दिन उसने मुझे ये मौका दिया.. वो चुपके से मेरे सीने में दुबक गया.. और मुझे शायद मन माँगी मुराद मिल गई.. अब आदि अक्सर मेरे पास आकर मेरे सीने पर सो जाता है.. और में उन पलों का भरपूर आंनद लेता हूँ..


    लव यू बेटा!!

    अभी तो हमारी ट्रेनिंग होनी है..

    स्थान - कांडला एयरपोर्ट.. समय - प्रातः .३० जुलाई २००९
    कांडला एक बहुत छोटा सा एयरपोर्ट है.. और दिन में एक फ्लाइट ही आती जाती है.. पहले एयर डेक्कन कहलाती थी आजकल किंग फिशर..  एयरपोर्ट पर चेक इन क्षेत्र अभी पुरा विकसित नहीं है.. केवल एक हॉल है.. जिसे दो हिस्सों में बाट दिया गया है.. आधे भाग में चेक इन और आधे भाग में सुरक्षा जाँच..  चेक इन तो हो जाता है, और किसी भी दुसरे एयरपोर्ट की ही तरह लगता है.. लेकिन पोल पट्टी सुरक्षा जाँच में है.. कम जगह होने से व्यक्तिगत जाँच के लिये कोई जगह नहीं है..  अपना सामान एक्सरे मशीन में डालो.. और फिर वहीं एक बंदा आपको फोरी तौर पर देख लेता है... एक्सरे जांच के बाद जब बारी आई स्टाम्प लगाने की तो वहाँ खडे़ सुरक्षा कर्मी ने बैग फिर से खोलना चाहा.. (हालांकि ये हाई अलर्ट में अक्सर होता है.. और कई बार एक्स रे में संदेह होने पर भी जाँच करते है) तो मैनें एसे ही पुछ लिया कि अभी तो एक्सरे हो कर आया है.. खोल कर देखने कि क्या जरुरत.. तो जबाब सुन हैरान हो गया.. बोला "एसे ही दे लेते है और क्या है अभी हमारी ट्रेनिंग नहीं हुई है..तो ज्यादा पता नहीं है" ये सुन मैं उसका मुँह ताकता रह गया.. सोच रहा था सुरक्षा पर कितने सजग है हम?
    ये सब सोचता हुआ मैं फ्लाईट में सवार हुआ.. छोटा एयरक्राफ्ट था ATR.. जल्द ही सभी मुसाफिर बैठ गये और फ्लाईट उड़ने को तैयार थी.. सेफ्टी डेमो इन फ्लाईट एंटरटेनमेंट सिस्टम पर था.. विजय माल्या जी आये.. स्वागत हुआ.. कहा...."..........  at kinggisher your safty is most important for us..." लगा कि हम सुरक्षित हाथों में है.. ध्यान से डेमो देखने लगे.. लेकिन अचानक से आवाज आई..."cabin crew take position of take off..." हम सोचे ये क्या अभी तो सुरक्षा का  डेमो पुरा भी नहीं हुआ.. पर कप्तान साहब शायद बहुत जल्दी में थे.. और जब ये सुना "... now sit back releax and enjoy the kigfisher experience..." तब तक हम हवा में काफी ऊचाई पर थे..
    मेरे लिये बिना डेमो के उडना पहनी घटना थी.. रहा नहीं गया.. और पहली सीट होने के कारण विमान परिचालिका सामने ही विराजमान थी..पुछ लिया कि "क्या आप हमेशा आधे डेमो में take off कर जाते हैं..." जबाब मिला "ये (demo) खास नहीं है आपने पिक्चर तो देख ही लिये होगें...बस ज्यादा कुछ नहीं है..."
    समझ में आया कि सुरक्षा और सावधानी हमारी कितनी प्राथमिकता है..
    (क्या पुछा "आदि क्या कर रहा है?" अरे. रामप्यारी की कक्षा से होकर आया है अभी.. यहा पढे़)

    राजनीतिक विधवा ??

    विवेक जी ने आज अखबारों के भाषा प्रयोग पर एक पोस्ट की.. उसी अखबार (नवभारत टाइम्स) के संपादकिय पृष्ठ पर महिला आरक्षण के पक्ष में एक लेख आज प्रकाशित हुआ.. उसका ये वाक्य देखिये..

    ".... सबसे ज्यादा 12 महिलाएं संसद में पहुंचाने वाले राज्य यूपी की बात करें तो यहां की महिला सांसदों में से तीन राजनीतिक विधवाएं, तीन राजनेताओं की पत्नियां, दो बहू और एक बेटी है...."

    राजनीतिक विधवा क्या शब्द हुआ? कितना अपमानजनक है.... क्या शब्दों का चयन करते हुऐ इतनी सावधानी नहीं रख सकते?

    My Blog List

    Followers

    About this blog

    संकलक

    www.blogvani.com चिट्ठाजगत